विजय राज की सलाह पर मोटा होने के लिए ली थी दवा: नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी
ऐक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने ऐक्टर विजय राज से मोटा होने की दवा ली थी। नवाज़ुद्दीन के मुताबिक, विजय बहुत पतले थे और उन्होंने मोटे होने के लिए दवा ली थी। उन्होंने कहा, "विजय ने मुझे सलाह दी कि अगर मोटा होना है तो मैं दवा लिखकर देता हूं वो खाओ।"