विजय से अफेयर की खबरों के बीच तृषा ने कारोबारी से शादी करने की रिपोर्ट्स पर दी प्रतिक्रिया
अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने एक अमीर व्यवसायी से शादी की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। तृषा ने कहा, "लगता है मैंने फिल्में छोड़ दी हैं...अमीर करोबारी से शादी कर ली है और चार बच्चे पाल रही हूं...आज का फिक्शन कोटा पूरा हो गया?" गौरतलब है, इससे पहले खबरें थीं कि तृषा अभिनेता-राजनेता विजय संग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं।