विजय सेतुपति की फिल्म ‘महाराजा’ ने चीन में रिलीज के पहले दिन कमाए ₹10 करोड़: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत-चीन संबंधों में सुधार के बाद चीन में रिलीज़ होने वाली पहली भारतीय फिल्म ‘महाराजा’ ने रिलीज़ के पहले दिन ₹10 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की है। विजय सेतुपति अभिनीत यह फिल्म भारत में इस साल 14 जून को रिलीज़ हुई थी और इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹100 करोड़ से अधिक की कमाई की थी।

Load More