विजयवर्गीय ने कार पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए मनाया भारत की टी20 विश्व कप जीत का जश्न
भारत के टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने पर इंदौर (मध्य प्रदेश) में लोगों ने आधी रात को सड़क पर उतरकर जश्न मनाया जिसमें प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हुए। सामने आए एक वीडियो में मंत्री विजयवर्गीय कार की छत पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए जश्न मनाते दिखे। वीडियो में लोग आतिशबाज़ी भी करते नज़र आए।