वेटिंग टिकटों के रिफंड पर रेलवे कर रहा बड़ी राहत देने की तैयारी, खत्म कर सकता है यह चार्ज
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे ने वेटिंग लिस्ट वाले टिकटों के कैंसल होने पर लगने वाले क्लर्क चार्ज को खत्म या कम करने का प्रस्ताव रखा है। 2एस क्लास के कैंसल टिकट पर ₹30, स्लीपर क्लास पर ₹60 और थर्ड एसी समेत अन्य सभी पर ₹60+जीएसटी वसूला जाता है। रेलवे को 2020-2023 तक टिकट कैंसलेशन चार्ज से ₹6,000 करोड़ मिले थे।