समझ में आई पीर पराई: हिंदू वोट कटने के सीएम योगी के दावों पर अखिलेश यादव
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 1.27 करोड़ हिंदुओं का नाम वोटर-लिस्ट से गायब होने के आरोप के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। अखिलेश ने कहावत 'जाके पैर न फटी बिवाई, सो क्या जाने पीर पराई' को बदलकर सीएम योगी पर तंज़ कसते हुए कहा, "जब 'अपने' पैर फटी बिवाई, तब समझ में आई पीर पराई।"