वेटिकन में पोप फ्रांसिस के स्वास्थ्य में सुधार के लिए हज़ारों लोगों ने की प्रार्थना
ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हज़ारों लोग सोमवार की शाम सेंट पीटर स्क्वेयर (वेटिकन) में एकत्र हुए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की। पोप फ्रांसिस फेफड़े के जटिल संक्रमण से पीड़ित हैं और उन्हें 14 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गौरतलब है कि उनके स्वास्थ्य में मामूली सुधार हुआ है।