वेटिकन से तनाव की आशंका के बीच इज़रायल ने पोप फ्रांसिस के निधन से संबंधित शोक संदेश हटाया
वेटिकन और इज़रायल के संबंधों में तनाव की आशंका के बीच पोप फ्रांसिस के निधन के बाद इज़रायल के विदेश मंत्रालय ने ‘X’ पर शेयर किया गया अपना शोक संदेश बिना स्पष्टीकरण के हटा लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाज़ा युद्ध पर पोप की आलोचना के चलते यह कदम उठाया गया। वहीं, सिर्फ राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने शोक जताया है।