वोट मांगने गए नेता जी राजस्थान में महिला के घर के बाहर धोने लगे बर्तन, वायरल हुआ वीडियो
कोटा (राजस्थान) में निकाय चुनाव के बीच वॉर्ड नंबर-33 से निर्दलीय उम्मीदवार कृष्ण मुरारी कहार जनसंपर्क के दौरान एक महिला के घर पहुंचे जहां वह बाहर बैठकर बर्तन धो रही थी। इसके बाद कहार ने साबुन उठाया और खुद बर्तन धोने लगे जिसका वीडियो वायरल हो गया है। जाने से पहले उन्होंने महिला के पैर छूकर जीत का आशीर्वाद मांगा।