विटामिन-C की कमी से हो सकता है अवसाद व तनाव: रिसर्च
'जर्नल ऑफ न्यूट्रीशनल बायोकेमिस्ट्री' की एक रिसर्च के मुताबिक, विटामिन सी की कमी से अवसाद व तनाव जैसे विकार हो सकते हैं। वहीं, शरीर में विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन डी और विटामिन ई की कमी होने से मूड स्विंग्स यानी चिड़चिड़ापन हो सकता है। संतरे, पालक, स्ट्रॉबेरी, टमाटर व क्रेनबेरी आदि विटामिन-सी के अच्छे स्रोत हैं।