विटामिन D जांच में फेल हुआ फॉर्च्यून का सनफ्लावर ऑयल, FSSAI ने अदाणी विल्मर पर ठोका जुर्माना
FSSAI ने फॉर्च्यून ऑयल बनाने वाली अदाणी विल्मर (AWL) एग्री बिज़नेस पर जुर्माना लगाया है। गोवा के एक रिसॉर्ट से लिए गए कंपनी के फ्रायोला रिफाइंड सनफ्लावर सीड ऑयल के सैंपल में शुरुआती जांच में विटामिन-A और D तय मानकों से कम मिले थे। बाद में रेफरल लैब की जांच में भी विटामिन-D निर्धारित सीमा से काफी कम पाया गया।