वेट लॉस की दवा से इन्फ्लुएंसर का हुआ बुरा हाल, सोशल मीडिया पर बताई आपबीती
इन्फ्लुएंसर एमिली हंट ने सोशल मीडिया पर वेट लॉस की दवा मोंजारो का इंजेक्शन लगवाने के बाद सामने आए साइड इफेक्ट्स बताए हैं। एमिली के अनुसार, दवा लेने के दौरान उनके बाल पतले हो गए और मसल मास काफी कम हो गया। इसके अलावा, दवा छोड़ते ही उन्हें अत्यधिक भूख लगने लगी और शरीर पहले से ज़्यादा खाना मांगने लगा।