वॉट्सऐप की प्रोफाइल फोटो पर यूज़र्स लगा सकेंगे अपना अवतार
वॉट्सऐप अपने यूज़र्स को अपना अवतार बनाने की अनुमति देने वाले एक नए फीचर पर काम कर रहा है। यूज़र्स खुद अपना अवतार बनाकर उसे अपनी प्रोफाइल फोटो पर लगा सकते हैं। यह फीचर यूज़र्स को प्रोफाइल डिटेल के साथ उनके अवतार को देखने का एक क्विक तरीका देगा जिससे वह चैट में खुद की पर्सनैलिटी को शोकेस कर सकेंगे।