वॉट्सऐप ग्रुप के कारण मुंबई के शख्स को गंवाने पड़े ₹90 लाख
मुंबई के एक शख्स से साइबर अपराधियों ने ₹90 लाख ठगे हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स ने फर्ज़ी विदेशी निवेश विशेषज्ञों के एक वॉट्सऐप ग्रुप को जॉइन किया था जिसमें शामिल धोखेबाज़ों ने निवेश की शुरुआत करने के लिए उससे एक ऐप डाउनलोड कराने के बाद कथित ब्रोकर कंपनी के खाते में ₹90 लाख ट्रांसफर कराए थे।