वॉट्सऐप चैनल्स के लिए आया नया फीचर, यूज़र चैनल में शेयर फोटो व वीडियो कर सकते हैं ब्राउज़
WABetaInfo के मुताबिक, वॉट्सऐप चैनल्स के लिए नया फीचर आया है जिसकी मदद से यूज़र चैनल में शेयर किए गए फोटो, वीडियो, GIFs और लिंक को ब्राउज़ कर सकते हैं। कंपनी ने इस फीचर को अभी वॉट्सऐप बीटा फॉर एंड्रॉयड 2.25.13.2 के लिए रोलआउट करना शुरू किया है और अब यह आईओएस के लिए भी आ गया है।