रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp प्रोफाइल में डेट ऑफ बर्थ ऐड का ऑप्शन देने की तैयारी कर रहा है। इसके बाद अगर कोई यूज़र अपनी बर्थडेट शेयर करना चाहता है तो उसके कॉन्टैक्ट्स को जन्मदिन के दिन WhatsApp पर एक खास नोटिफिकेशन दिखाई देगा। इसके अलावा चैट विंडो में भी एक खास बर्थडे रिमाइंडर दिखाई देने की संभावना है।