वॉट्सऐप जल्द ही आईफोन यूज़र्स को दे सकता है बैकअप के लिए स्टोरेज की सुविधा: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉट्सऐप एक नए क्लाउड बैकअप सिस्टम पर काम कर रहा है जिसके ज़रिए यूज़र्स अपनी चैट का बैकअप एप्पल के iCloud की बजाय सीधे वॉट्सऐप के सर्वर पर सेव कर सकेंगे। यह बैकअप डिफॉल्ट रूप से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित होगा। फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और बीटा टेस्टिंग के लिए जारी नहीं हुआ है।