वाट्सऐप ने iOS के लिए पेश किया नया चैट इवेंट फीचर, इवेंट मैनेज करने में मिलेगी मदद
वाट्सऐप ने चैट इवेंट में सदस्यों को शामिल करने का नया फीचर पेश किया है। पहले यह सुविधा एंड्रॉयड के बीटा यूज़र्स के लिए थी लेकिन अब आईओएस यूज़र्स के लिए पेश किया गया है। अगर कोई इवेंट बनाने वाला यह विकल्प ऑन रखता है तो आमंत्रित लोग बता सकेंगे कि वे किसी को साथ ला रहे हैं या नहीं।