वॉट्सऐप ने एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए वॉयस नोट ट्रांसक्रिप्ट फीचर किया लॉन्च
मेटा के स्वामित्व वाले वॉट्सऐप ने अपने एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए वॉयस नोट ट्रांसक्रिप्शन फीचर रोल आउट करना शुरू कर दिया है। यह फीचर 5 भाषाओं में उपलब्ध है जिनमें अंग्रेज़ी, स्पेनिश, पुर्तगाली, रूसी और हिंदी शामिल है। ट्रांसक्रिप्शन फीचर का उपयोग करके यूज़र्स किसी भी वॉयस नोट को टेक्स्ट में बदलकर उसे पढ़ सकेंगे।