वॉट्सऐप ने पेश किया स्कैन डॉक्यूमेंट फीचर, दस्तावेज़ भेजना होगा आसान
वॉट्सऐप ने अब स्कैन डॉक्यूमेंट नामक फीचर पेश किया है जिसे डॉक्यूमेंट शेयरिंग मेनू में शामिल किया गया है। यह फीचर यूज़र्स को अपने फोन के कैमरे का उपयोग कर सीधे डॉक्यूमेंट स्कैन करने की सुविधा देता है। इस फीचर का इस्तेमाल कर डॉक्यूमेंट को जल्दी और आसानी से कैप्चर किया जा सकता है।