वॉट्सऐप ने भारत व अन्य देशों में अकाउंट्स ब्लॉक करने पर दिया जवाब
भारत समेत कई देशों में यूज़र्स के वॉट्सऐप अकाउंट 24 घंटे तक 'अंडर रिव्यू' व ब्लॉक किए जाने पर कंपनी ने प्रतिक्रिया दी है। वॉट्सऐप ने कहा कि प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग को रोकने के लिए संदिग्ध अकाउंट्स की जांच की जाती है। अगर गलती से किसी अकाउंट पर कार्रवाई होती है तो उसे जल्द-से-जल्द ठीक करने की कोशिश की जाएगी।