वॉट्सऐप ने लॉन्च किया 'रिमाइंड मी' फीचर, जानिए इसकी खासियत

वॉट्सऐप ने अपने ऐंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.25.21.14 में नया 'रिमांइड मी' फीचर लॉन्च किया है। इसके ज़रिए यूज़र्स किसी मेसेज का बाद में जवाब देने के लिए रिमांइडर सेट कर सकते हैं। मेसेज पर लॉन्ग प्रेस करने पर रिमाइंडर का समय सेट करने का विकल्प मिलता है। वॉट्सऐप तय किए गए समय पर नोटिफिकेशन भेजकर रिमांइडर देता है।

Load More