वॉट्सऐप ने लॉन्च किया वीडियो कॉल के लिए लो-लाइट मोड फीचर
मेसेजिंग प्लैटफॉर्म वॉट्सऐप ने वीडियो कॉल के लिए लो-लाइट मोड फीचर लॉन्च किया है। इस नए फीचर के साथ कम रौशनी में भी वीडियो कॉल की क्वॉलिटी बेहतर हो जाएगी। यह फीचर डिवाइस के कैमरे से आने वाले सिग्नल को बढ़ा देता है जिससे यूज़र्स के चेहरे पर रौशनी बढ़ती है और वीडियो क्वॉलिटी बेहतर हो जाती है।