वॉट्सऐप पर ऑटो डाउनलोड सेटिंग में कैसे कर सकते हैं बदलाव?
वॉट्सऐप पर यूज़र्स अपनी ज़रूरत के मुताबिक ऑटो-डाउनलोड फीचर को कस्टमाइज़ कर सकते हैं। ऑटो-डाउनलोड सेटिंग बदलने के लिए 3 डॉट मेन्यू पर टैप करें और सेटिंग में जाकर स्टोरेज ऐंड डेटा पर क्लिक कर मीडिया ऑटो-डाउनलोड सेक्शन में जिस मीडिया (फोटो, वीडियो आदि) को ऑटो-डाउनलोड करना हो, उसके लिए चेक बॉक्स चुनें और फिर ओके पर टैप कर दें।