सिक्योरिटी एक्सपर्ट तल बिएरी ने वॉट्सऐप पर एक बग ढूंढा था जिससे व्यू-वंस मेसेज को कई बार देखा/सेव किया जा सकता था। दरअसल, मेटा के सर्वर पर व्यू-वंस मेसेज का यूआरएल सेव्ड होता है जिसे थर्ड पार्टी ऐप्स से कॉपी कर व्यू-वंस मेसेज देख/सेव कर सकते हैं। गूगल क्रोम के 'व्यू-वंस फोटोज़ बायपास' एक्सटेंशन से भी ऐसा कर सकते हैं।