वॉट्सऐप पर जल्द मिलेगा मेसेज ट्रांसलेशन का फीचर, चल रही है टेस्टिंग
वॉट्सऐप ने अपने नए बीटा वर्जन पर मेसेज ट्रांसलेशन फीचर का परीक्षण शुरू किया है। एंड्राॅयड यूज़र्स के लिए नया बीटा अपडेट वर्जन 2.25.12.25 पर उपलब्ध है। हालांकि, ट्रांसलेशन टूल चुनिंदा बीटा टेस्टर के लिए उपलब्ध कराया गया है जिसे बाद में अन्य यूज़र्स के लिए पेश किया जाएगा। इससे यूज़र्स मेसेज और चैनल अपडेट का अनुवाद कर सकते हैं।