वॉट्सऐप पर फेक तस्वीरें पहचानने के लिए मेटा लाएगी 'सर्च ऑन वेब' फीचर
रिपोर्ट्स के अनुसार, फेक तस्वीरों की समस्या से निपटने के लिए वॉट्सऐप अपने एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न में 'सर्च ऑन वेब' फीचर टेस्ट कर रही है जो कुछ समय बाद सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध होगा। इससे यूज़र्स ऐप पर ही गूगल लेंस की मदद किसी तस्वीर की रिवर्स इमेज सर्च कर पता लगा सकेंगे कि वह असली है या नकली।