वॉट्सऐप पर बिना अपना नंबर शेयर किए लोगों से कर सकेंगे चैट, जल्द आएगा फीचर
वॉट्सऐप जल्द एक नया फीचर लाने जा रहा है जिसमें यूज़र्स अपना मोबाइल नंबर शेयर किए बिना किसी अनजान शख्स से चैट कर सकेंगे। इस फीचर के तहत हर यूज़र को एक यूनिक यूज़रनेम मिलेगा जिसे दूसरे लोग भी सर्च कर पाएंगे और नंबर शेयर किए बिना चैट कर सकेंगे। यह फीचर टेलीग्राम ऐप की तरह ही काम करेगा।