वॉट्सऐप में अब दिखाई देंगे विज्ञापन, मेटा ने किए बदलाव
सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म वॉट्सऐप के कुछ हिस्सों में अब आधिकारिक तौर पर विज्ञापन दिखाए जाएंगे। कंपनी ने अपडेट टैब में आने वाले 3 नए फीचर्स चैनल सब्सक्रिप्शन, प्रमोटेड चैनल और स्टेटस में विज्ञापन की जानकारी दी है। कंपनी ने यह भी बताया कि यूज़र्स को चैट, ग्रुप या कॉल्स में किसी भी तरह का विज्ञापन नहीं दिखेगा।