वॉट्सऐप में आया एक और नया फीचर, स्पॉटिफाय से अब स्टेटस पर गाने शेयर कर सकेंगे यूज़र्स
वॉट्सऐप ने एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए एक नया अपडेट जारी किया है जिससे यूज़र्स स्पॉटिफाय से अपने स्टेटस पर गाने शेयर कर सकेंगे। यह फीचर फिलहाल बीटा वर्जन में है और जल्द ही इसे सभी यूज़र्स के लिए जारी किया जाएगा। यूज़र्स को गाने शेयर करने के लिए स्पॉटिफाय ऐप में जाकर गाने के शेयर बटन पर क्लिक करना होगा।