वॉट्सऐप में आया नया फीचर; यूज़र अब बिना लिस्ट खोले देख सकेंगे स्टेटस का व्यूअर
वॉट्सऐप के नए अपडेट में यूज़र अब सीधे प्रीव्यू में देख सकेंगे कि किसने उनका स्टेटस देखा है और इसके लिए पूरी लिस्ट खोलने की ज़रूरत नहीं होगी। यह फीचर स्टेटस को और इंटरैक्टिव बनाने और व्यूअर एक्टिविटी को जल्दी जानने के लिए लाया जा रहा है। अब हर स्टेटस की प्राइवेसी सेटिंग भी आसानी से चेक की जा सकेगी।