वॉट्सऐप में मिलेगा इंस्टाग्राम जैसा फीचर, यूज़र्स स्टेटस में लगा सकेंगे गाना
वॉट्सऐप ने म्यूज़िक फॉर स्टेटस अपडेट्स नामक एक नए फीचर पर काम करना शुरू कर दिया है जिसके ज़रिए यूज़र्स स्टेटस लगाते समय म्यूज़िक लगा सकेंगे। यह फीचर इंस्टाग्राम में मिलने वाले स्टोरी म्यूज़िक फीचर के समान ही काम करेगा। यह फीचर आने वाले दिनों में सभी एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए रोल आउट किया जाएगा।