वॉट्सऐप यूज़र्स को मिलेगा नया फीचर, मेटा AI को भेज सकेंगे वॉयस मेसेज
वॉट्सऐप कथित तौर पर अब एक नया फीचर रोल आउट कर रहा है जिसके तहत यूज़र्स मेटा एआई को वॉयस मेसेज भेज सकेंगे। यह फीचर फिलहाल एंड्रॉयड पर कुछ बीटा यूज़र्स के लिए ही उपलब्ध है। यह फीचर आने के बाद यूज़र्स चैट की तरह ही अपना ऑडियो रिकॉर्ड कर मेटा एआई को भेज सकेंगे।