वॉट्सऐप व सिग्नल के यूज़र्स को दुनियाभर में टारगेट कर रहे रूसी हैकर्स: नीदरलैंड
नीदरलैंड की इंटेलिजेंस एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि रूस के सरकारी हैकर्स बड़े पैमाने पर दुनियाभर में कुछ 'सिग्नल' और वॉट्सऐप अकाउंट्स को हैक करने का प्रयास कर रहे हैं। इनके निशाने पर बड़े लोगों, सेना के लोगों, सरकारी कर्मियों और पत्रकारों के अकाउंट हैं। 'सिग्नल' ने कहा है कि ये अटैक सोफिस्टिकेटेड फिशिंग कैंपेन्स के ज़रिए किए गए।