वॉट्सऐप से भी हो सकता है बैंक अकाउंट खाली, न करें ये गलती; जानिए हैकर्स से बचने के टिप्स
वॉट्सऐप पर अनजान नंबरों से आने वाले फोटो/लिंक पर क्लिक कर आप साइबर ठगी का शिकार बन सकते हैं। यह एक नया स्कैम है जिससे यूज़र्स के बैंक अकाउंट हैक कर लिए जाते हैं। इससे बचने के लिए वॉट्सऐप पर ऑटो-डाउनलोड मीडिया ऑप्शन बंद कर दें, फोन/ऐप अपडेट करते रहें, ऐप में सिक्योरिटी व प्राइवेसी फीचर्स का इस्तेमाल करें।