वॉट्सऐप स्टेटस में मिलेगा इंस्टाग्राम स्टोरी जैसा लोगों को मेंशन करने का फीचर
मेटा के स्वामित्व वाला वॉट्सऐप जल्द ही इंस्टाग्राम स्टोरीज़ की तरह ही स्टेटस में कॉन्टैक्ट्स को मेंशन करने का ऑप्शन लाने वाला है। यह अपडेट प्राइवेट होगा, केवल स्टेटस अपलोड करने वाला और स्टेटस में मेंशन किया गया व्यक्ति ही इसे देख सकेगा। वहीं, स्टेटस में मेंशन यूज़र स्टेटस को रीशेयर भी कर सकेगा।