वॉट्सऐप हुआ डाउन; भारत समेत कई देशों में लाखों यूज़र्स हुए प्रभावित
वॉट्सऐप सोमवार दोपहर डाउन हो गया जिससे भारत समेत कई देशों में लाखों यूज़र्स प्रभावित हुए। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, दोपहर 2:20 बजे तक 410 से ज़्यादा शिकायतें दर्ज हुईं जिनमें से ज़्यादातर सर्वर-कनेक्शन फेल होने से जुड़ी थीं। इस दौरान वॉट्सऐप पर लोग मेसेज और स्टेटस अपडेट नहीं कर पा रहे थे। परेशान यूज़र्स X पर पोस्ट कर नाराज़गी जताई।