वोटरों से माफी मांगता हूं, उम्मीदवार चुनने में गलती हुई: बागी सांसदों को लेकर उद्धव ठाकरे
शिवसेना-यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बागी सांसदों को लेकर कहा है कि उम्मीदवार चुनने में उनसे गलती हुई और इसके लिए वह मतदाताओं से माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने उनके कहने पर उम्मीदवारों को चुना लेकिन बाद में उन्हीं नेताओं ने विश्वासघात किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी को तोड़ने की कोशिश की गई लेकिन शिवसैनिकों ने उसे बचाए रखा।