वॉटर फास्टिंग के ज़रिए कोस्टा रिका के शख्स ने 21 दिनों में घटाया 13 किलो वज़न
मध्य अमेरिकी देश कोस्टा रिका के एक शख्स का दावा है कि उसने इस साल के शुरुआत में वॉटर फास्टिंग के ज़रिए 21 दिनों में 13.1 किलोग्राम वज़न घटाया। शख्स ने कहा, "यह अनुभव मेरे लिए...ज़िंदगी बदलने वाला था।" बकौल शख्स, इस दौरान उसने खाना नहीं खाया व नमक का सेवन नहीं किया और उसका 6% बॉडी फैट कम हुआ।