वोटर लिस्ट से बड़े पैमाने पर नाम कटे तो तुरंत करेंगे हस्तक्षेप: बिहार के SIR मामले पर SC
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण मामले पर कहा है कि मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर लोगों के नाम काटे गए तो वह हस्तक्षेप करेगा। दरअसल, चुनाव आयोग ने कहा था कि एसआईआर के दौरान 65-लाख लोगों ने गणना फॉर्म जमा नहीं किए। बकौल कोर्ट, पार्टियों को गैर-सरकारी संगठनों की तरह काम करना चाहिए।