वॉटर स्लाइड में कम पानी के चलते 'ज़मीन' पर गिरकर कमर से नीचे पैरालाइज़ हुई महिला
पुणे (महाराष्ट्र) में एक वॉटर पार्क में वॉटर स्लाइड से गिरने के बाद एक 37-वर्षीय महिला कमर से नीचे लकवाग्रस्त हो गई। बकौल परिजन, स्लाइड के अंत में पानी का स्तर कम होने से महिला सीधे ज़मीन पर गिर गई और मौके पर कोई ऐम्बुलेंस व फर्स्ट-एड नहीं मिला। वॉटर पार्क के मालिक-मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।