वॉटसऐप ने नया फीचर 'फेवरेट्स' पेश किया है जिससे यूज़र्स अपनी कॉल टैब में अपने फेवरेट कॉन्टैक्ट्स को टॉप पर रख सकेंगे। वहीं, चैट में यह ऑप्शन टॉप पर ऑल मेसेज के पास दिखेगा। वॉटसऐप ने यह फीचर 16 जुलाई से रोल आउट करना शुरू कर दिया है और यह आगामी हफ्तों में सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा।