वॉटसऐप ने पेश किया एनिमेटेड इमोजी फीचर, iOS यूज़र्स कर सकेंगे इस्तेमाल
वॉटसऐप ने नया एनिमेटेड इमोजी फीचर पेश किया है। कंपनी ने कुछ दिन पहले इसे एंड्रॉयड के कुछ बीटा यूज़र्स के लिए पेश किया जिसके माध्यम से यूज़र्स गतिशील व एनिमेटेड इमोजी भेजकर अपने मेसेजिंग अनुभव को बेहतर बना सकेंगे। इस फीचर का इस्तेमाल वही iOS यूज़र्स कर सकेंगे जो ऐप स्टोर से लेटेस्ट ऐप इंस्टॉल कर सकते हैं।