वोडाफोन आइडिया के शेयर 4% टूटे, JP मॉर्गन ने जताई भाव 23% तक गिरने की आशंका
वोडाफोन आइडिया के शेयर गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 4% तक टूटे। यह गिरावट ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन की एक रिपोर्ट के बाद आई जिसमें कंपनी के शेयरों के ₹9 के स्तर तक गिरने की आशंका जताई गई जो बुधवार के बंद भाव से करीब 23% गिरावट की आशंका दिखाता है। मॉर्गन ने इसकी रेटिंग को घटाकर 'अंडरवेट' किया है।