वोडाफोन आइडिया में बिड़ला ने बढ़ाई हिस्सेदारी, खरीदे 1.86 करोड़ अतिरिक्त शेयर

आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आईडिया (वीआई) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है और 1.86 करोड़ अतिरिक्त शेयर खरीदे हैं। एनएसई के आंकड़ों की जानकारी के मुताबिक, बिड़ला ने 6 सितंबर को यह खरीदारी की है। बिड़ला के अलावा उनकी निवेश कंपनी पिलानी इंवेस्टमेंट ऐंड इंडस्ट्रीज़ कॉर्पोरेशन ने भी 30 लाख शेयर खरीदे हैं।

Load More