वोडाफोन आईडिया को GST विभाग ने भेजा ₹73 करोड़ का डिमांड नोटिस
कर्ज़ में डूबी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आईडिया को विभिन्न जीएसटी विभागों से ₹73 करोड़ से अधिक का भुगतान करने का 'डिमांड नोटिस' मिला है। कंपनी को जीएसटी विभागों से 9 डिमांड नोटिस मिले हैं जिनमें से अधिकतर कथित रूप से टैक्स के कम भुगतान करने और गलत तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लेने से संबंधित हैं।