वोडाफोन आईडिया का शेयर 9% तक लुढ़का, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा
टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आईडिया के शेयर में सोमवार को बिकवाली का असर देखने को मिला और इसके शेयर की कीमत इंटरट्रेड में 9% लुढ़क गई। यह शेयर का 52 हफ्तों का निचला स्तर भी है। बकौल खबर, दूरसंचार विभाग ने पिछले स्पेक्ट्रम नीलामी बकाया कवर करने के लिए ज़रूरी बैंक गारंटी का भुगतान न करने पर कंपनी को नोटिस जारी किया।