वोडाफोन ने इंडस टावर्स में बेची पूरी हिस्सेदारी, जुटाए ₹2800 करोड़

वोडाफोन ने इंडस टावर्स में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचकर ₹2,800 करोड़ जुटाए हैं। बकौल कंपनी, उसने इंडस टावर्स में 7.92 करोड़ शेयर या 3% हिस्सेदारी बेची है और प्राप्त राशि में से ₹890 करोड़ का उपयोग ऋणदाताओं का बकाया चुकाने में किया। वहीं, शेष राशि का उपयोग वोडाफोन-आइडिया में 1.7 अरब इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण करने के लिए हुआ है।

Load More