वीडियो: बैन के बावजूद कर्नाटक के झरने में नहा रहे पर्यटकों के कपड़े लेकर चल दी पुलिस

मुडिगेरे (कर्नाटक) के चारमाडी वॉटरफॉल्स में पानी के तेज़ बहाव के बीच नहाने पर बैन के बावजूद वहां नहा रहे पर्यटकों के कपड़े ज़ब्त करते पुलिसकर्मी और उसके पीछे नंगे बदन दौड़ते शख्स का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है। पुलिसकर्मी ने बाद में चेतावनी देते हुए पर्यटकों के कपड़े लौटा दिए थे। एक X यूज़र ने कमेंट किया, "शाबाश।"

Load More