वीडियो: रेलवे स्टेशन की लिफ्ट में 40 मिनट तक फंसा रहा लड़का, ट्रेन के साथ परीक्षा भी छूटी
पाकुड़ रेलवे स्टेशन (झारखंड) की लिफ्ट में 40 मिनट तक फंसे रहे राकेश नामक युवक का वीडियो सामने आया है। वह झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा देने जा रहा था और लिफ्ट में फंसने से उसकी ट्रेन छूटने के साथ परीक्षा भी छूट गई। युवक ने कहा कि प्लैटफॉर्म पर जाते वक्त बिजली कटने से लिफ्ट बंद हुई थी।